बस्ती। बस्ती जिले के नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्रा की लखनऊ में ईलाज के दौरान मौत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने दुःख व्यक्त किया है। राजकिशोर सिंह ने कहा कि वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। उनका इस तरह से चले जाना बहुत ही दुःखद है। उनकी कमी जनपदवासियों को हमेशा खलेगी। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले उनकी तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। बस्ती जिला अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन से जांच के बाद रिपोर्ट आई कोरोना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उनकी किडनी में भी दिक्कत थी जिसका इलाज चल रहा था। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है।
Post Top Ad

Sunday, July 19, 2020
Home
बस्ती खबर
बस्ती : पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने भाजपा नेता पुष्कर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर जताया दुःख
बस्ती : पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने भाजपा नेता पुष्कर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर जताया दुःख
Tags
बस्ती खबर#
Share This

About सुनील कुमार मिश्र
बस्ती खबर
Tags
बस्ती खबर
No comments:
Post a Comment