कप्तानगंज,बस्ती।थाना क्षेत्र के लोढ़वा में भूमि विवाद को लेकर शनिवार की दोपहर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुआ।
एक पक्ष से पिता व दो पुत्री तथा दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सीएससी कप्तानगंज पहुंचाया। जहाँ दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए सीएससी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताते चलें कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला चौकी के अंतर्गत लोढ़वा निवासी सुखलाल शर्मा और शुभावन यादव के बीच काफी समय से रास्ते को लेकर के जमीन का विवाद चल रहा है। सुखलाल शर्मा का आरोप है कि उसके विपक्षी शुभावन यादव ने जबरन उनकी जमीन में रास्ता बना लिया है। शनिवार की दोपहर रास्ते से मिट्टी हटाने को लेकर के कुछ कहासुनी हुई। जो मार पीट में बदल गयी।शोर सुनकर के सुख लाल शर्मा के परिजन दौड़े और मार पीट बढ़ गई। सुखलाल शर्मा की दो बेटियां उषा शर्मा व सरिता शर्मा भी घायल हो गई।
दूसरे पक्ष के शुभावन को भी काफी चोटें आई।
दुबौला चौकी इंचार्ज अमित शाही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक विकास यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment