बस्ती। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत जिले के पदाधिकारियों ने सोनहा व सल्टौआ बाजार के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र/प्रमाण पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी।
नरखोरिया काली मंदिर पर रामनगर व रुधौली मंडल के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। उन्हें प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार अभियान के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री दिग्विजय सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने योजनाओं को विस्तार से बताया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने क्षेत्र के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हैं उन्हें प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के दायित्वों का निर्वहन करते हुए एक दूसरे के साथ सामंजस्य बैठाकर जनता में योजना का प्रचार प्रसार करने की बात कही।
विधानसभा प्रभारी सुनील पांडे ने सितंबर माह में ही बूथ गठन कार्य समाप्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय के द्वारा किया गया। श्री उपाध्याय ने पदाधिकारियों को बताया कि योजना का जो भी लाभ है।वह बिना किसी भेदभाव के जनता तक पहुंचाया जाए। जिससे आम जनमानस को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के पदाधिकारियों पर पूर्ण विश्वास रहे और उनके द्वारा लोगों को लाभान्वित किया जा सके। उक्त कार्यक्रम में चारों मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment