युवा साहित्यकार आर्यांश अरोरा उत्कृष्ठ लेखन के लिए सम्मानित
आर्यांश बने टॉप 50 मोस्ट इनफ्लुएंशियल पीपल ऑफ़ इंडिया
बस्ती।जिले के प्रतिष्ठित व्यवसाई अतुल अरोरा के सुपुत्र आर्यांश अरोरा को उनके साहित्यिक लेखन के लिए सम्मानित किया गया, उनके नाम को टॉप 50 मोस्ट इनफ्लुएंशियल पीपल ऑफ़ इंडिया में जोड़ा गया। जी टाउन सोसायटी ने उनके हुनर को पहचाना और उनके द्वारा आर्यांश को ये सम्मान प्रदान किया गया।
आर्यांश ने बताया कि जी टाउन सोसायटी एक लाइफस्टाइल और फैशन मैगजीन सोसायटी है। संस्था ने आर्यांश को इंस्टाग्राम के माध्यम से खोजा और आनलाइन जांच पड़ताल वही से की, फिर उनसे संपर्क बना कर उन्हें ये खुश ख़बरी दी। इस कार्यक्रम में आर्यांश के अलावा पूरे देश से कई लोगो को सम्मिलित किया गया, जिसमें सूरत से कनिका राना, यमुना नगर से संजीव अग्रवाल, जम्मू से मोहम्मद जनाब आदि।
पिता अतुल अरोरा बतातें हैं कि आर्यांश 14 वर्ष की उम्र से लिखता आ रहा है। 2019 में उन्हें अपनी कविताओं को किताबों मे छपवाने का मौका मिला और कुछ ही समय में कई किताबों जैसे वॉयज, सर्विवल, सिंदूर आदि में उसके लेख व कविताएँ प्रकाशित हुई। 2020 में आर्यांश के नाम से 3 पुस्तकें प्रकाशित हुई, जिनके नाम क्रमशः किस की सुने , ही एन्ड शी व ट्रुथ आदि। इसके पूर्व में भी आर्यांश को कई बड़े पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जैसे ऑफिशल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड , यंग अचीवर्स अवार्ड आदि। वो कविताओं के अलावा गाने में भी रुचि रखते है, उनके गीत यू ट्यूब चैनल बहुत सराहे जा रहे हैं।
उत्साह से लबरेज आर्यांश ने अपनी सफलता श्रेय अपने पिता अतुल अरोरा और माता नीतू अरोरा, बहन तितिक्षा को दिया है। मित्र ओम, शिवेन, रूबल चौधरी, हेमंत बंसल के भी आभारी है जिन्होंने इस सफर में साथ दिया और हौसला बढ़ाया।सम्मानित होने पर अनूप अरोरा, संजय द्विवेदी, आनन्द राजपाल, सुनील गुप्ता, सूर्य कुमार शुक्ला, गौरव भारत, कुंदन लाल वर्मा, श्याम लाल पंसारी, अनिल कसौधन आदि ने बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment