Breaking

Post Top Ad

Friday, May 7, 2021

सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय का निधन,शिक्षकों ने व्यक्त की शोक संवेदना

सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय का निधन,शिक्षकों ने व्यक्त की शोक संवेदना

कई विद्यालयों में सेवा देने के बाद सहिजनपुर से हुए थे रिटायर्ड

बस्ती। दुबौलिया विकास खण्ड के डेईडीहा बुजुर्ग निवासी राजेन्द्र पांडेय का निधन हो गया। वे बेसिक शिक्षा परिषद के कई विद्यालयों अपनी सेवा देकर कप्तानगंज के सहिजनपुर विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। शिक्षक संघ में कई बार पदाधिकारी भी रह चुके है। उनके निधन की सूचना पर शिक्षको व क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। 

डेईडीहा बुजुर्ग गांव निवासी शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद पांडेय का आज तवीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई,शिक्षक राजेन्द्र पांडेय जी सरल स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति थे,सबसे सरलता से मिलते थे एवं सभी का सम्मान करते थे। वह शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी रहे हैं इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के हित के लिए लम्बी लड़ाई लड़कर उनकी मांगों को मनवाया था। जिले के सभी शिक्षक पदाधिकारियों में उनकी अच्छी पकड़ रही। सेवा काल मे उन्होंने कई प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कार्य कराने के साथ विभिन्न विद्यालयों में सेवा दी।वह कप्तानगंज विकास खण्ड के सहिजनपुर विद्यालय से सेवा निवृत्त हुए थे। उनके निधन की सूचना से इलाके में शोक की लहर है। 

     सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद पांडेय के निधन पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह,उदयशंकर शुक्ल,बीपी आनंद,शिव प्रकाश सिंह,सुधीर तिवारी,हरेंद्र यादव,वेद प्रकाश उपाध्याय,गिरजेश दूबे,शिव कुमार चौधरी,फौजदार यादव,राज कुमार यादव,महेन्द्र शर्मा,शिव कुमार चौधरी,अशोक कुमार ओझा सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad