सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन
कप्तानगंज,बस्ती।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने युवा नेता कविंद्र चौधरी अतुल की अगुवाई में कप्तानगंज के समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर केक काटकर मनाया।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अतुल ने कहा कि विकास की जो रूपरेखा सपा सरकार में तय हुई थी और जिस पर अधिकतर काम हुए थे,उसी को ही है सरकार नहीं पूरा कर पाई और आगे करने की तो बात ही छोड़ दिए। उन्होंने अखिलेश के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक करिश्माई नेता है आज पूरा प्रदेश आशा भरी आंखों से उनकी तरफ देख रहा है। कप्तानगंज विधानसभा के अध्यक्ष रण बहादुर यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर हम संकल्प लें कि जब तक हम आगामी 2022 के चुनाव के लिए पूरी तैयारी नहीं कर लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे,
पूर्व प्रमुख राजमणि चौधरी ने कहा कि अखिलेश जी ने सर्व समाज के विकास का जो काम किया वह अपने आप में द्वितीय है इसीलिए आज लोग उनके कामों को याद कर रहे हैं।
इस दौरान प्रधान तूफानी यादव,पूर्व प्रधान चंद प्रकाश चौधरी, सुद्दू, राम शब्द चौधरी,विवेक यादव,रविंद्र चौधरी सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment