बस्ती:भाजपा करा रही है बूथों का सत्यापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश त्रिपाठी ने बूथ सत्यापन में दी अपनी सहभागिता
बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सत्यापन अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश त्रिपाठी ने अपनी सहभागिता दी।
भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत पगार,परसपुरा,बरहटा,मरवटिया पाण्डेय, नरायनपुर, महुरैया,पोखरा सहित अन्य गांव के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ दुबौलिया मंडल के भटहा गांव पहुंचकर बूथ पर बनी कमेटी के कार्यकर्ताओं का सत्यापन किया और उनकी समस्याओं के विषय में जाना।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को बनाकर गांव की समस्याओं को मंडल स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया है,
इसी क्रम में पार्टी के निर्देश पर बूथ सत्यापन अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी ली जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने भटहा के बूथ अध्यक्ष शोभा मणि त्रिपाठी के घर जाकर उनकी विमार 96 वर्षीय माता जी का हाल जाना एवं उनके कुशलता की कामना की एवं उनके जर्जर मकान की स्थिति देखते हैं आवास के लिए अधिकारियों से बात की।
ग्राम सभा में बने पंचायत भवन पर राजेश त्रिपाठी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने नीम का पौधा लगाकर लोगों को वृक्षारोपण का संदेश दिया।
इस अवसर पर कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार पाण्डेय,कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल,विधानसभा प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी व कप्तानगंज मंडल के प्रभारी सरोज मिश्रा व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राजभर सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment